ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
देश

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़

Punjab government Big decision on families of martyrs: पंजाब की आप सरकार ने ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

Punjab government Big decision on families of martyrs: कोई भी दंगा हो या किसी तरह की प्राकृतिक आपदा आए पुलिस के जवान हर जगह पर सबसे पहले खड़े नजर आते हैं. अब इन पुलिस कर्मियों को लेकर पंजाब की AAP सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंजाब पुलिस में ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ की राहत राशि मिलेगी.

अरविंद केजरीवाल ने पूरा किया वादा

दरअसल, पठानकोट में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ये वादा किया था. जिसे अब सरकार बनने के बाद उन्होंने पूरा कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को अब राहत राशि के रूप में 25-50 लाख नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ की राशी दी जाएगी.

पुलिस वेलफेयर फंड भी बढ़ा

पंजाब पुलिस के डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीएम भगवंत मान ने पुलिसकर्मियों को किया संबोधित करते हुए ये बात कही. इस के साथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि पुलिस वेलफेयर फंड भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया है.

पुलिस के काम में दखलंदाजी नहीं

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया है कि सरकार के द्वारा पुलिस के काम में दखलंदाजी नहीं की जाएगी.

बता दें कि बुधवार को पंजाब पुलिस ने AAP के पूर्व नेता कुमार विश्वास के खिलाफ FIR दर्ज की है. कुमार विश्वास पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप था.

Related Articles

Back to top button