ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
खेल

चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले मलिंका ने बताया वो किस इरादे से मैदान पर उतरते हैं

पाल्लेकल : पहले वनडे और अब ट्वंटी-20 क्रिकेट में भी चार गेंद पर चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने कहा कि वह हमेशा मैच का पासा पलटने के इरादे से मैदान में उतरते हैं। मलिंगा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ट्वंटी-20 मैच में चार गेंदों पर चार विकेट झटके और मैच में चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर पांच विकेट लिए। मलिंगा की इस तूफानी पारी की बदौलत श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 37 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले हारने के बाद आखिरी मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 125 रन बनाए थे।
श्रीलंका की पारी में दनुष्का गुनाथिलाका ने 30, निरोशन डिकवेला ने 24 और लाहिरु मादुशंका ने 20 रनों का योगदान दिया। कमजोर लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को मलिंगा ने झकझोर कर रख दिया। मलिंगा ने पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कॉलिन मुनरो (12) को बोल्ड किया। इसके बाद चौथी गेंद पर हामिश रदरफोर्ड को पगबाधा, जबकि पांचवीं गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की। लेकिन मलिंगा का कहर अभी खत्म नहीं हुआ था और उन्होंने छठी गेंद में रॉस टेलर को पगबाधा कर ट्वंटी-20 क्रिकेट में इतिहास रचा और न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button