27 अप्रैल को खुलेगा आईपीओ, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की है प्लानिंग

Rainbow Children Medicare IPO: कंपनी का तीन दिन का आईपीओ 29 अप्रैल को बंद होगा. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोलियां 26 अप्रैल को खुलेंगी. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पास जमा कराए गए आईपीओ दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है.
Rainbow Children Medicare IPO: बच्चों के अस्पतालों की सीरीज रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 27 अप्रैल को खुलेगा. कंपनी की IPO से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग है. कंपनी का तीन दिन का आईपीओ 29 अप्रैल को बंद होगा. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोलियां 26 अप्रैल को खुलेंगी. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पास जमा कराए गए आईपीओ दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है.
280 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयररेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर आईपीओ के तहत 280 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी और 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएगी. दस्तावेजों के अनुसार, ओएफएस में रमेश कंचारला, दिनेश कुमार चिरला और आदर्श कंचारला शेयरों की पेशकश करेंगे. वहीं प्रमोटर्स ग्रुप की इकाई पद्मा कंचारला और इनवेस्टर्स ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी (जिसे पहले सीडीसी ग्रुप पीएलसी के नाम से जाना जाता था) और सीडीसी इंडिया भी शेयरों को ऑफर करेंगे.
कंपनी के एलिजिबल कर्मचारियों के लिए तीन लाख तक शेयर रिजर्व रखे गए हैं. बाजार सूत्रों के मुताबिक, आईपीओ से कंपनी 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती है. 20 दिसंबर, 2021 तक रेनबो भारत के छह शहरों में 14 अस्पतालों और तीन क्लीनिकों को ऑपरेट कर रह थी. इन अस्पतालों की कुल बेड कैपेसिटी 1,500 की है.





