ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
व्यापार

बेंगलुरु, मैसूर जाने वाली इन ट्रेनों में रेलवे ने क‍िया ये बड़ा फेरबदल, सफर शुरू करने से पहले जान लें पूरी ड‍िटेल

Indian Railways: दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) की ओर से लोंडा जंक्शन-मिराज रेलखण्ड के बीच रेललाइन को डबल करने का काम क‍िया जा रहा है. इसकी वजह से जोनल रेलवे की ओर से नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है ज‍िसकी वजह से रूट पर संचाल‍ित होने वाली ट्रेनों (Trains) की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी. खासकर उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे के अधीनस्‍थ चलने वाली अजमेर और जोधपुर से बेंगलुरु और मैसूर के ल‍िए संचाल‍ित होने वाली 8 ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी.

नई द‍िल्‍ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से लोंडा जंक्शन-मिराज रेलखण्ड के बीच रेललाइन को डबल करने का काम क‍िया जा रहा है. इसकी वजह से जोनल रेलवे (Railways) की ओर से नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक (Non-Interlocking Block) लिया जा रहा है ज‍िसकी वजह से इस रूट पर संचाल‍ित होने वाली ट्रेनों (Trains) की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी. इसको लेकर उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) के अधीनस्‍थ चलने वाली आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट क‍िया जा रहा है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्‍ता कैप्टन शशि किरण के मुताब‍िक दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से लोंडा जंक्शन-मिराज रेलखण्ड के बीच रेललाइन को डबल करने का काम क‍िया जा रहा है. इसकी वजह से अजमेर और जोधपुर से बेंगलुरु और मैसूर के ल‍िए संचाल‍ित होने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी. इन सभी ट्रेनों को न‍िम्‍नानुसार डायवर्ट रूट से पर‍िचाल‍ित क‍िया जाएगा :-

इन ट्रेनों को रूट रहेगा डायवर्ट1. ट्रेन संख्या 16507, जोधपुर-बेंगलुरु रेलसेवा जो दिनांक 23.04.22, 28.04.22 एवं 30.04.22 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग सतारा, कराड, सांगली, मिराज, घटप्रभा, बेलगावि, लोंडा, धारवाड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-शोलापुर-होटगी-विजयपुरा-बगलकोट-गदग-हुब्बली होकर संचालित होगी.

2. ट्रेन संख्या 16508, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.04.22, 27.04.22 एवं 02.05.22 को बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग धारवाड़, लोंडा, बेलगावि, घटप्रभा, मिराज, सांगली, कराड़, सतारा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया हुब्बली-गदग-बगलकोट-विजयपुरा-होटगी-शोलापुर-पुणे होकर संचालित होगी.

3. ट्रेन संख्या 16209, अजमेर-मैसूर रेलसेवा जो दिनांक 24.04.22, 29.04.22 एवं 01.05.22 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग सतारा, कराड, सांगली, मिराज, घटप्रभा, बेलगावि, लोंडा, धारवाड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-शोलापुर-होटगी-विजयपुरा-बगलकोट-गदग-हुब्बली होकर संचालित होगी.

4. ट्रेन संख्या 16210, मैसूर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.04.22, 28.04.22 एवं 03.05.22 को मैसूर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग धारवाड़, लोंडा, बेलगावि, घटप्रभा, मिराज, सांगली, कराड़, सतारा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया हुब्बली-गदग-बगलकोट-विजयपुरा-होटगी-शोलापुर-पुणे होकर संचालित होगी.

5. ट्रेन संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरु रेलसेवा जो दिनांक 27.04.22 एवं 04.05.22 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग सतारा, मिराज, बेलगावि, लोंडा, धारवाड़, हुब्बली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-शोलापुर-होटगी-विजयपुरा-बगलकोट- गदग होकर संचालित होगी.

6. ट्रेन संख्या 16534, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 24.04.22 एवं 01.05.22 को बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग हुब्बली, धारवाड़, लोंडा, बेलगावि, मिराज, सतारा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गदग-बगलकोट-विजयपुरा-होटगी-शोलापुर-पुणे होकर संचालित होगी.

7. ट्रेन संख्या 16531, अजमेर-बेंगलुरु रेलसेवा जो दिनांक 25.04.22 एवं 02.05.22 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग सतारा, कराड, सांगली, मिराज, घटप्रभा, लोंडा, धारवाड, हुब्बली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-शोलापुर-होटगी-विजयपुरा-बगलकोट-गदग होकर संचालित होगी.

8. ट्रेन संख्या 16532, बेंगलुरु-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 29.04.22 को बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग हुब्बली, धारवाड़, लोंडा, बेलगावि, मिराज, सांगली, कराड, संतारा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गदग-बगलकोट-विजयपुरा-होटगी- शोलापुर-पुणे होकर संचालित होगी.

Related Articles

Back to top button