ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
छत्तीसगढ़

कोल कर्मियों के वेतनमान पर आज जेबीसीसीआइ की बैठक

कोयला कर्मियों के 11 वां वेतन समझौता को लेकर श्रमिक संघ प्रतिनिधि व प्रबंधन के मध्य होने वाली जेबीसीसीआइ की बैठक में खींचतान होने की संभावना बढ़ गई है। श्रमिक संघ के प्रस्ताव पर प्रबंधन ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है। इस बैठक में प्रतिनिधि दबाव बनाएंगे कि प्रबंधन वेतनमान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड समेत कोल इंडिया से संबद्ध अन्य कंपनियों में लगभग 2.48 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मियों का नया वेतनमान एक जुलाई 2021 से लंबित पड़ा हुआ है। प्रबंधन ने श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के साथ ज्वाइंट बाइपर्टाइट कंसल्टेटिव कमेटी आन कोल इंडस्ट्री आफ इंडिया का गठन कर दिया है। समिति की बैठक तीन बार हो चुकी है, पर अभी तक कोई निर्णय नहीं निकला है। हालांकि प्रबंधन ने वेतन की अवधि 10 वर्ष बढ़ाने का प्रयास किया, पर श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के विरोध की वजह से सफल नहीं हो सका। इस दौरान वेतनमान के संबंध में कोई चर्चा नहीं हो सकी। कोलकाता में गुरूवार को जेबीसीसीआइ की चौथी बैठक आयोजित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में प्रबंधन मिनिमम गारंटी बेनीफिट (एमजीबी) के संबध में अपना पक्ष रख सकता है। श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से 50 फीसद बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा है। अब इसमें प्रबंधन की मंशा कितना देने की है, यह बैठक में ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button