ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

 सिद्धू ने भगवंत मान पर साधा निशाना बोले- रबड़ के बबुआ हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

चंडीगढ़ । सीएम भगवंत मान पर पूर्व अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने निशाना साधा है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री तो रबर का बबुआ है। राज्‍य में कानून- व्‍यवस्‍था की हालत बहुत खराब है।
उन्‍होंने राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की हालत सहित विभिन्‍न मुद्दों पर शिकायत की। सिद्धू ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सिद्धू ने बताया कि उन्‍होंने राज्यपाल को मांग पत्र दिया।
सिद्धू ने राज्‍यपाल से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से अभी तक 40 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। उन्होंने गेहूं की फसल कम होने के लिए 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने की मांग की।
कांग्रेस नेता अलका लांबा और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर को लेकर सिद्धू ने कहा कि यह बदलाव है या बदला। इस तरह किसी के इशारे पर राजनीतिक बदला लिया जा रहा है। कुमार विश्वास और अलका लांबा को लेकर आम आदमी पार्टी भय की राजनीति कर रही है। सिद्धू ने कहा कि आवाज दिल्ली तक जाएगी।
एसवाईएल नहर के मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि एक बूंद भी पानी दूसरे राज्य को नहीं देंगे। अगर सरकार ने हिम्मत है तो पानी छोड़ कर देखें सिद्धू वहां पर लेट जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ताजपोशी समारोह मैं शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल को सिद्धू ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि दो-तीन घंटे में वह इस बात की जानकारी दे देंगे। सिद्धू के साथ कांग्रेस से बर्खास्त किए गए पूर्व विधायक सुरजीत धीमान भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button