ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में 20 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई

 भोपाल।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे में कोई चूक न हो, इसके लिए 20 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा साढ़े तीन हजार के करीब पुलिस सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। श्री शाह का दौरा भोपाल में 22 अप्रैल को होने जा रहा है। दौरे को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से अलर्ट जारी किया है। इसके चलते चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इधर, वीवीआइपी की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही या चूक न रह जाए, इसलिए पुलिस आज रिहर्सल करेगी। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह का दौरा आठ घंटे का रहेगा और इन आठ घंटों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की लगातार बैठकें चल रही हैं। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में वीवीआइपी ड्यूटी को लेकर भोपाल पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे। भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस के सेवा के अधिकारियों की केंद्रीय गृहमंत्री की संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था के प्रभारी पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने बैठक ली। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने बताया है की सुरक्षा व्यव्स्था पुख्ता रहे इसलिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है और चप्पे-चप्पे पर अधिकारी नजर रखेंगे।अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जिसको लेकर रोडमैप भी लगभग तैयार हो चुका है। अमित शाह की सुरक्षा में करीब साढ़े तीन हजार के करीब पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बीस भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर प्रभारी बनाया गया है।अमित शाह की सुरक्षा का पहला घेरा सीआरपीएफ व एनएसजी कमांडो का रहेगा। ड्रोन से भी अमित शाह की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां वे जाएंगे, वहां-वहां पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। सुरक्षा और सीआरपीएफ के अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस आज सुरक्षा को लेकर रिहर्सल करेगी।

Related Articles

Back to top button