ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
व्यापार

बैंकों ने PM स्वनिधि योजना के तहत 34 लाख लाभार्थियों को 3,628 करोड़ रुपये का कर्ज किया मंजूर

PM Svanidhi Yojana: बैंकों ने PM स्वनिधि योजना के तहत 34 लाख लाभार्थियों को 3,628 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है. इस योजना के तहत खोमचे वाले 10,000 रुपये तक का कर्ज प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, पहले के कर्ज के भुगतान पर वे दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: 20,000 रुपये और 50,000 रुपये ले सकते हैं.

PM Svanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) के तहत इसकी शुरुआत से लेकर अबतक 34 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को 3,628 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूरी किया गया है. सिविल सेवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय सेवा सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी और पटरी वाले) आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत 31.19 लाख लाभार्थियों को 3,288 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है.

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोरोना महामारी से प्रभावित रेहड़ी- पटरी तथा खोमचे वालों की मदद के लिये पीएम स्वनिधि योजना की घोषणा मई, 2020 में की गयी थी.

इस योजना के तहत खोमचे वाले 10,000 रुपये तक का कर्ज प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, पहले के कर्ज के भुगतान पर वे दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: 20,000 रुपये और 50,000 रुपये ले सकते हैं.

आवास और शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी ने डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने की वकालत की. उन्होंने कहा कि इसे बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि नकदी लेन-देन पर निर्भरता कम हो तथा इसे और प्रोत्साहन मिले.

उन्होंने बैंकों से पीएम-स्वनिधि की तरह छोटी राशि के कर्ज देने को लेकर कदम उठाने का आग्रह भी किया.

Related Articles

Back to top button