ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
छत्तीसगढ़

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, तीन युवकों की मौत; छह घायल

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज बुधवार को होली त्योहार के दिन दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो बाइक आपस मे भिड़ गईं। पहले हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

वहीं दूसरे हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद लाया गया था। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है। घटना मालखरौदा और हसौद थाना क्षेत्र की है।

मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चंद्रा के अनुसार, होली ड्यूटी के दौरान सूचना मिली की सकर्रा-आमनदुला मुख्य मार्ग मे दो तेज रफ्तार मोटोसाइकल की आमने-सामने भिडंत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 112 और पेट्रोलिंग वाहन की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दो घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों का नाम रामकुमार केंवट (32), उजितराम बरेठ (30) और दुर्गेश साहू(28) हैं। तीनों मृतक मालखरौदा थाना इलाके के आमनदुला गांव के रहने वाले है।

वहीं दूसरी घटना हसौद थाना इलाके की है। हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि हसौद में मंडी चौक के पास दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले जाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button