ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

इंस्टाग्राम ने तोड़ा यूजर्स का दिल! बंद कर रहा ये फीचर

Instagram Removing Recent Tab Option: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म से एक जरूरी टैब (Tab) को हटाने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौनसा टैब है और इसके हटने से क्या होगा..

Instagram Testing to Remove Recent Tab Option: आज के सोशल मीडिया के इस दौर में अगर कोई एक ऐसा ऐप है जिसे दुनिया भर में बहुत इस्तेमाल किया जाता है, तो वो इंस्टाग्राम (Instagram) है. इस फोटो शेयरिंग ऐप ने हाल ही में एक अनाउन्स्मेन्ट किया है जिसने यूजर्स का दिल तोड़ दिया है. इंस्टाग्राम जल्द ही एक दिलचस्प फीचर को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने जा रहा है. आइए जानते हैं कि ये फीचर कौनसा है और इसके हटने से क्या फर्क आ सकता है..

इंस्टाग्राम (Instagram) हटा रहा है ये फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैन्डल पर ये कन्फर्म किया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म से ‘रीसेंट टैब’ (Recent Tab) ऑप्शन को हटाने जा रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस फीचर से क्या होता है तो हम आपको बता दें कि हैशटैग्स (Hashtags) के जरिए जब आप कोई पोस्ट ढूंढते हैं तो ‘रीसेंट टैब’ के जरिए आप हाल ही में पोस्ट किये गए पोस्ट्स को चेक कर सकते हैं. अब इस टैब को हटाया जा रहा है.

इसका यूजर्स पर क्या होगा असर

‘रीसेंट टैब’ के हटने का सीधा असर उन यूजर्स को झेलना पड़ सकता है जिन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पेज बनाया है और ट्रेंडिंग हैशटैग्स के जरिए प्रसिद्ध होना चाहते हैं. इस टैब के हटने के बाद से अब हैशटैग को सर्च करने पर यूजर्स को दो ही टैब्स दिखाई देंगे, एक ‘टॉप’ और एक ‘रील्स’.

फिलहाल सबके लिए नहीं हट रहा है ये टैब

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram) ने यह स्पष्ट किया है कि फिलहाल ‘रीसेंट टैब’ को सबके लिए नहीं हटाया जाएगा क्योंकि फिलहाल इसे टेस्ट किया जा रहा है. इस फीचर को पूरी तरह तभी हटाया जाएगा जब इस कदम से प्लेटफॉर्म को फायदा दिखाई देगा. ये आगे जाकर ही पता चल सकेगा कि इंस्टाग्राम (Instagram) ‘रीसेंट टैब’ को प्लेटफॉर्म से पूरी तरह से हटा रहा है या नहीं.

Related Articles

Back to top button