ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

ड्रोन सेवा क्षेत्र में एक लाख लोगों को देगा रोजगार : सिंधिया

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ड्रोन सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं है, यह क्षेत्र अगले चार-पांच साल के दौरान लगभग एक लाख लोगों को रोजगार देगा। सिंधियां ने कहा,‘‘हमने ड्रोन क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी एक योजना शुरू की है, इसमें 60 करोड़ रुपये के कारोबार वाले ड्रोन विनिर्माण उद्योग को अगले तीन वर्षों में 120 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।’’
सिंधियां ने कहा, “ड्रोन क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है और इसके विनिर्माण में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की हम उम्मीद कर रहे हैं। ड्रोन सेवा क्षेत्र में हम अगले चार से पांच साल में 1,00,000 नौकरियों सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) योजना को पिछले वर्ष पेश किया था। इसके द्वारा ड्रोन और ड्रोन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों को अगले तीन वर्षों के लिए ‘मूल्यवर्धन का 20 प्रतिशत प्रोत्साहन दिया जाएगा। मंत्रालय ने ड्रोन विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना के तहत 14 कंपनियों का चयन भी किया है।

Related Articles

Back to top button