ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

अफ्रीका के जंगलों में अनछुए पहलुओं को जबलपुर के फोटोग्राफर ने छुआ

 जबलपुर। अफ्रीका के जंगलों में जंगली जानवरों के रहन-सहन से लेकर उनके जीवन में झांकते हुए कई अनछुए पहलुओं को शहर के फोटोग्राफर ने छुआ। शहर के फोटोग्राफरों की संस्था सेंट्रल इंडिया फोटोग्राफिक काउंसिल ने 13 से 21 जून तक ‘वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का अफ्रीका में आयोजन किया था।

जंगल में रहने वालों को नजदीक से जानें-पहचानें

सोसायटी के सचिव डा. बसंत मिश्रा ने बताया कि यहां के जंगलों से जुड़े पहलुओं को इस कार्यशाला में प्रमुखता से रखा गया, ताकि फोटोग्राफर जंगल के जीवन और वहां रहने वालों को नजदीक से जान-पहचान रखें। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर अफ्रीका के जंगलों में यह दूसरी कार्यशाला थी। कार्यशाला में देशभर से 18 सदस्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी कार्यशाला में देशभर से गए थे छायाकार

डा. बसंत ने बताया कि इस कार्यशाला में शामिल होने वालों में मुंबई से अंतरराष्ट्रीय कलाकार आबिद सूर्ती, डा.अपर्णा बागवे, जबलपुर से अजीत सिंह नारंग, डा. दिलीप उमाकांत पाठक, डा. दिलीप कुमार कटियार, शशि बाला कटियार, प्रदीप परिहार, डा. शेखर सिंह बघेल, भोपाल से डा. मृणालिनी गोरे, ईशान गोरे, कृणाल सिंघल, जगजीत सिंह मक्कड़, इलाहबाद से डा. रुचि मित्तल, समीर शंकर जलगांब से डा. वासुदेव जयरान वारके, डा. वसंत पुरूषोत्तम होल, नागपुर से सदानंद दिगंबर पिंप्रिकर शामिल थे।

कई पहलुओं के साथ मुख्य रूप से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर व्याख्यान

आठ दिवसीय इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा फोटोग्राफी के कई पहलुओं के साथ मुख्य रूप से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर व्याख्यान रखा गया। फिल्म शो, स्लाईड शो तथा जंगल की फील्ड फोटोग्राफी विषय पर कार्यशाला हुई। फील्ड फोटोग्राफी के लिए नेरावी, मसाईमारा, सुमरु, लेकनूकरु, माउंट किनिया, फ्रेसवाटर लेक आदि राष्ट्रीय उद्यानों का भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button