ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

पढ़ाई के तनाव से परेशान किशोरी घर से भागी पुलिस ने 24 घंटे में अंबाला में किया बरामद

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में रहने वाली एक किशोरी आइआइटी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी का दबाव नहीं झेल पाई और परेशान होकर घर से भाग गई। स्वजन को जब यह जानकारी मिली तो वे घबरा गए और गोविंदपुरा थाने पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल से उसकी जानकारी जुटाना शुरू किया तो उसकी लोकेशप पंजाब के अंबाला में मिली। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि लापता किशोरी हर स्टेशन आने से पहले अपना मोबाइल बंद कर लेती थी, लेकिन पुलिस ने जीआरपी और रेलवे पुलिस की मदद से यह कामयाबी पाई।

शुरूआती पूछताछ में उसने स्वजनों पर जबरन आइआइटी की कोचिंग करवाने की बात पुलिस को बताई है। नाराज होकर वह स्कूल से ही गायब हो गई थी। पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब सवा आठ बजे उनकी बेटी गोविंदपुरा स्थित स्कूल गई थी। दोपहर करीब तीन बजे स्कूल वैन वाले ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी स्कूल से बाहर नहीं निकली है। स्वजनों ने जब शिक्षक से संपर्क किया तो पता चला कि लड़की स्कूल पहुंची थी, लेकिन उसने एक भी विषय का कक्षा नहीं ली थी। सहेलियों और नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो रात करीब आठ बजे मां ने गोविंदपुरा थाने पहुंचकर जानकारी दी थी। लड़की ने स्कूल की ड्रेस पहन रखी थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण उसकी तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गई।

रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन पर सीसीटीवी में हुई थी कैद

पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि स्कूल के सामने उतरने के बाद किशोरी क्लास में जाने के बजाए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन चली गई थी। उसके बाद पुलिस ने करीब पांच दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने के बाद लड़की के जाने का रूटमैप तैयार किया। इस दौरान पता चला कि वह अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर रवाना हुई है। पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन लेनी शुरू की तो पता चला कि मुख्य रेलवे स्टेशन आने से पहले ही लड़की अपना मोबाइल फोन बंद कर लेती थी। आखिर में पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन अंबाला से कुछ पहले मिली। उसके बाद अंबाला जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क कर लड़की जानकारी दी गई। बालिका को चौबीस घंटे के भीतर सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त ने इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button