ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

सावन और भादौ मास में ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की नौ सवारियां निकलेंगी

ओंकारेश्वर। अधिक मास की वजह से ओंकारेश्वर में सावन व भादौ माह में भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की नौ सवारियां निकलेगी। सोमवार को निकलने वाली सवारी सहित मंदिर में उमड़ने वाली दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।

दो माह के सावन को लेकर मंगलवार को ओंकारेश्वर में एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली गई। इसमे एसडीओपी राकेश पेंड्रा, तहसीलदार उदय मंडलोई, थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय गीते, श्री मंदिर ट्रस्ट के कार्यवाहक ट्रस्टी जंग बहादुर सिंह, मंदिर ट्रस्ट के सहायक प्रबंधक अशोक महाजन, व्यवस्थापक आशीष दीक्षित, मांधाता के राजा पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित थे।

परंपरागत रूट पर निकलेगी सवारी

बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्यजनों के सुझाव लिए गए। एसडीएम सोलंकी ने बताया कि परंपरागत रूट पर महासवारी निकाली जाएगी। अंतिम सप्ताह में शाही महासवारी पूरे उल्लास के साथ निकलेगी। बैठक में श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा और अव्यवस्थाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

इन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक बैठक में चर्चा के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने से उपस्थित नागरिकों व गणमान्यजनों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। समाजसेवी हरीश शर्मा ने कहा कि हम लगातार सावन मास के पहले तथा अन्य पर्वों के समय होने वाली बैठक में उपस्थित होते हैं, लेकिन आज तक श्रद्धालुओं के लिए कोई मूलभूत सुविधा प्रशासन द्वारा नहीं जुटाई गई है।

श्रद्धालुओं के लिए रैंप अनुकूल नहीं

श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आता है, लेकिन यहां की व्यवस्था को देखकर शासन- प्रशासन को कोसते हुए जाता है। प्रशासन को चाहिए कि पूर्व में हुई घटनाओं से अनुभव लेकर भविष्य में अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाएं। दीपक गुप्ता ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर रैंप बनाया गया है लेकिन प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उसका उपयोग नहीं किया जाता है। प्रशासन ने भी स्वीकार किया कि श्रद्धालुओं को आवाजाही के लिए यह रैंप अनुकूल नहीं है।

अव्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप

समाजसेवी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ऐसा है तो उसे तोड़ कर श्रद्धालुओं के अनुकूल रैंप को बनाया जाए। ओंकारेश्वर के राजा पुष्पेंद्र सिंह तथा वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष मंदिर के ट्रस्टी ने श्रीजी ज्योतिर्लिंग मंदिर में अव्यवस्था और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार व व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर न्यायालय में जाने तक की बात कही।

टेम्पो चालकों एवं नाविकों को भी समस्त सुरक्षा उपकरणों के साथ संचालन करने के निर्देश बैठक में देते हुए एसडीएम सोलंकी ने थाना प्रभारी बलजीत सिंह तथा नगर परिषद सीएमओ गीते को ओंकारेश्वर की बिगड़ी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

सावन मास की व्यवस्थााओं को लेकर पंडा संघ, नाविक संघ, जनप्रतिनिधि और गणमान्य के साथ बैठक में चर्चा की है। जो भी सुझाव आए है, उनसे कलेक्टर को अवगत कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। – चंदरसिंह सोलंकी, एसडीएम, पुनासा

Related Articles

Back to top button