ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा ने सभी को पार्टी में पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग भाजपा में शामिल हो रहा है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक के के त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती अर्चना कंसल,  नितिन जैन एवं मनोज कंसल उपस्थित थे।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण आज भाजपा में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश विकास कर रहा है, वह सराहनीय है। सेवा ही संगठन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार दिन प्रतिदिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत होती जा रही है। पार्टी में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रुप से महेश कुमार, संगपाल गौतम, आर के तोमर, शिव कुमार त्यागी, श्रीमती रेश्मा, श्रीमती पायल गुप्ता, श्याम सुंदर एवं उपकार सिंह का नाम प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button