ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
मध्यप्रदेश

प्रदेश में 10 मार्च तक बारिश

भोपाल । मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। भोपाल, खंडवा और आसपास के इलाकों में सोमवार शाम हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 10 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इंदौर और भोपाल में अभी बादल छाए रह सकते हैं। सागर, जबलपुर और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश शुरू हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में जहां बौछारें पड़ीं तो कहीं पारा चढ़ भी गया। सीजन में पहली बार रात का पारा नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में 21 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे कम खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। ज्यादा बारिश होने पर फसल के खराब होने का भी खतरा है। सोमवार शाम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। मौसम साफ नहीं रहा और बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे।
यहां बरस सकते हैं बादल
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन दिन तक इसी तरह हल्की बारिश प्रदेश में होती रहेगी। नए सिस्टम के कारण अब पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश होने की संभावना बन गई है। तीन दिन तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन और रात का तापमान भी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शेष इलाकों में इसका असर नहीं रहेगा।
रात का पारा चढ़ा
प्रदेश भर में अचानक बादल छाने के कारण दिन का पारा तो ज्यादा नहीं चढ़ सका, लेकिन रात का पारा चढ़ गया। कई इलाकों में तो यह सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जबलपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, शाजापुर और उज्जैन में 17 डिग्री से 21 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में सबसे कम 11 डिग्री रहा।

Related Articles

Back to top button