ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

रूस-यूक्रेन युद्ध: 20 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन जिसमें 8 लाख बच्चे भी शामिल, जान बचाने के लिए अकेले कर रहे यात्रा

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन जारी है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने साफ कर दिया है कि वो पीछे हटने वालों में से नहीं हैं तो वहीं रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन उसकी बात मान लेता है तो वो तुरंत इस जंग को रोक देगा। लेकिन इस बीच इस जंग का खामियाजा यूक्रेन के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ऐसे में सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, 20 लाख लोग अब तक यूक्रेन छोड़ कर जा चुके हैं जिसमें से अनुमानित 800,000 बच्चे भी शामिल है।  एजेंसी का कहना है कि इनमें से कई बच्चे अपने दम पर यात्रा कर रहे हैं और अकेले ही यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं। यही नहीं,   माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सबसे हताश, हृदय विदारक उपायों का सहारा ले रहे हैं। इसमें अपने बच्चों को पड़ोसियों और दोस्तों के साथ यूक्रेन के बाहर सुरक्षा की तलाश करने के लिए भेजना शामिल है, जबकि वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए घर में रहते हैं।

बता दें कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट बताया है। रिपोर्ट में बताया गया कि शरणार्थी पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी और मोल्दोवा जैसे पड़ोसी देशों का रुख कर रहे हैं, जबकि बहुत कम संख्या में शरणार्थी रूस और बेलारूस गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अब तक पोलैंड ने 1,204,403, जबकि हंगरी ने 191,348, स्लोवाकिया ने 140,745, मोल्दोवा ने 82,762, रोमानिया ने 82,062, रूस ने 99,300 और बेलारूस ने 453 शरणार्थियों को लिया है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यूरोप में इन देशों से 210,239 से अधिक लोग दूसरे देशों में चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button