ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

Russia Ukraine crisis: रूस ने यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम का किया ऐलान, नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा

रूस ने यूक्रेन में नागरिक आबादी को निकालने के लिए बुधवार सुबह मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा की है। समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, रूस ने “साइलेंस मोड” घोषित किया है और कीव सहित कई शहरों से मानवीय गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दोनों पक्षों ने मानवीय गलियारों को बाधित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

रूस ने कहा कि वे चेर्निहाइव, सुमी, खारकीव, मारियुपोल और ज़ापोरिज्जिया से गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार हैं। मानवीय समन्वय केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने कहा कि रूस ने फिर से यूक्रेन को नागरिकों की वापसी के लिए मार्गों पर सहमत होने की पेशकश की। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान सुरक्षित निकासी की कोशिश कर रहे यूक्रेनी नागरिकों के लिए मानवीय गलियारों के विस्तार और रेड क्रॉस से अधिक सहयोग का आह्वान भी किया था।

भारत ने सूमी से भारतीय छात्रों को निकाला
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है और छात्र बसों में सवार हो कर पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। वे अभी पोलतावा शहर के लिए रास्ते में हैं जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए रेलों पर सवार होंगे।’’ बता दें कि भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकालने के लिए भारत सरकार ने आपरेशन गंगा अभियान शुरू किया हुआ है, जिसके तहत अभी तक 20,000 से ज्यादा छात्रों को वतन वापस लाया गया है।

Related Articles

Back to top button