ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
व्यापार

इंडिया पोस्ट ने फेक वेबसाइट को लेकर जारी की एडवाइजरी, पर्सनल जानकारी नहीं शेयर करने की सलाह

विभिन्न सोशल मी​डिया प्लेटफार्म पर यूआरएल और वेबसाइट की लिंक भेजकर लकी ड्रॉ जीतने का दिया जा रहा है झांसा. पीआईबी ने भी ट्वीट कर लोगों को ठगी से बचने की दी सलाह.

नई दिल्ली. इंटरनेट का चलन बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने अब इंडिया पोस्ट (India Post) के नाम पर ठगी का जाल फैलाया है. वे वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक वेबसाइट और यूआरएल को लेकर इंडिया पोस्ट ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें इंडिया पोस्ट ने बताया है कि उसकी ओर से किसी भी प्रकार का लकी ड्रॉ, बोनस या प्राइज बेस्ड सर्वे शुरू नहीं किया गया है. वह इस तरह की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है. इसके साथ ही उसने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें– ITR में आय का विवरण भरते समय क्या-क्या सावधानियां बरतें? तुरंत जानें

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट की ओर से लकी ड्रॉ शुरू किया गया है. इसमें कुछ सवालों के जवाब देकर आसानी से प्राइज जीता जा सकता है. इस संबंध में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने ट्वीट कर लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है. साथ ही फेक वेबसाइट का शिकार होने से बचने के लिए भी कहा है.

ये भी पढ़ें– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को झटका, RBI ने ठोका 36 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए वजह

सब्सिडी का झांसापीआईबी के ट्वीट में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूआरएल और वेबसाइट की लिंक शेयर कर इस पर क्लिक कर कुछ सवालों के जवाब देने को कहा जा रहा है. इसके जरिए सरकार की सब्सिडी का लाभ मिलने का झांसा दिया जा रहा है. इंडिया पोस्ट के अनुसार, यदि किसी के पास इस तरह का संदेश, लिंक, वीडियो मैसेज आता है, तो उसे इग्नोर करना चाहिए. उसने कहा कि ऐसे लिंक पर भूलकर भी क्लिक नहीं करना चाहिए और न ही अपने बारे में कोई जानकारी शेयर करनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button