ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
व्यापार

6 माह में Nykaa की हुई तगड़ी शॉपिंग

बीते साल नवंबर माह में सौंदर्य प्रसाधन एवं फैशन जगत की कंपनी नायका का इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग IPO लॉन्च हुआ था। अब IPO के छह माह में नायका ने तीन कंपिनयों में निवेश का ऐलान किया है। ये तीन कंपनियां हैं-ओनेस्टो लैब्स, अर्थ रिद्म और किका। इनमें से एक कंपनी में तो Nykaa ने समूची हिस्सेदारी ले ली है।नायका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ई-कॉमर्स, सौंदर्य) अंचित नायर ने कहा कि विज्ञान-आधारित सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली अर्थ रिद्म में 18.51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया गया है। इस पर 41.65 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके साथ ही नायका ने 3.6 करोड़ रुपये निवेश कर ओनेस्टो लैब्स में भी 60 फीसदी हिस्सेदारी ली है। वहीं एक्टिववियर ब्रांड किका की सौ फीसदी हिस्सेदारी 4.51 करोड़ रुपये में ले ली गई है। नायका फैशन की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अद्वैता नायर ने किका ब्रांड का अपने फैशन कारोबार में स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button