ब्रेकिंग
Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार...
देश

यूपी-MP और गुजरात के इन खास शहरों के ल‍िए चलेगी समर स्‍पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा शेड्यूल

Indian Railways: रेलवे (Indian Railways) ने गर्मियों की छुट्टियों में बनारस के लिए सुपरफास्‍ट समर वीकली स्पेशल ट्रेन ( Summer Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. पूर्वोत्‍तर रेलवे ( North Eastern Railways) की ओर से इस ट्रेन को उधना (गुजरात) और बनारस (उत्‍तर प्रदेश) के बीच संचाल‍ित क‍िया जाएगा ज‍िसकी शुरूआत उधना से 26 अप्रैल को होगी. इस ट्रेन (Train) के संचालन से उन रेलयात्रियों को बड़ा फायदा होगा जोक‍ि उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और गुजरात के बीच सफर करना चाहते हैं.

नई दिल्ली. रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे (Indian Railways) ने गर्मियों की छुट्टियों में बनारस के लिए सुपरफास्‍ट समर वीकली स्पेशल ट्रेन (Summer Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. पूर्वोत्‍तर रेलवे (North Eastern Railways) की ओर से इस ट्रेन को उधना (गुजरात) और बनारस (उत्‍तर प्रदेश) के बीच संचाल‍ित क‍िया जाएगा ज‍िसकी शुरूआत उधना से 26 अप्रैल को होगी. इस ट्रेन (Train) के संचालन से उन रेलयात्रियों को बड़ा फायदा होगा जोक‍ि उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और गुजरात के बीच सफर करना चाहते हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए 09013/09014 उधना-बनारस-उधना सुपरफास्‍ट समर वीकली स्पेशल ट्रेन का संचलन 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2022 दिन मंगलवार को उधना से तथा 27 अप्रैल एवं 04 मई, 2022 दिन बुधवार को बनारस से 02 फेरों के लिए किया जाएगा. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

09013 उधना-बनारस सुपरफास्ट समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2022 दिन मंगलवार को उधना से 07.25 बजे प्रस्थान कर वडोदरा से 09.16 बजे, रतलाम से 13.05 बजे, नागदा से 13.52 बजे, उज्जैन से 15.15 बजे, मक्सी से 16.35 बजे, शाजापुर से 16.57 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 18.04 बजे, रूठियायी से 19.10 बजे, गुना से 20.10 बजे, षिवपुरी से 22.20 बजे, दूसरे दिन ग्वालियर से 01.10 बजे, मालनपुर से 01.32 बजे, सोनी से 02.02 बजे, भिन्ड से 02.32 बजे, इटावा से 03.40 बजे, गोविन्दपुरी से 05.30 बजे, फतेहपुर से 06.30 बजे, प्रयागराज से 08.40 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 09.42 बजे छूटकर बनारस 10.50 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 09014 बनारस-उधना सुपरफास्ट समर वीकली स्‍पेशल ट्रेन 27 अप्रैल एवं 04 मई, 2022 दिन बुधवार को बनारस से 18.10 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर से 19.10 बजे, प्रयागराज से 20.25 बजे, फतेहपुर से 11.40 बजे, गोविन्दपुरी से 22.45 बजे, दूसरे दिन इटावा से 01.02 बजे, भिन्ड से 01.42 बजे, सोनी से 02.07 बजे, मालनपुर से 02.37 बजे, ग्वालियर से 04.10 बजे, श‍िवपुरी से 06.12 बजे, गुना से 08.00 बजे, रूठियायी से 08.27 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 09.22 बजे, शाजापुर से 10.32 बजे, मक्सी से 11.42 बजे, उज्जैन से 12.40 बजे, नागदा से 13.50 बजे, रतलाम से 14.40 बजे तथा वड़ोदरा से 18.08 बजे छूटकर उधना 20.10 बजे पहुंचेगी.

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button