ब्रेकिंग
Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र...
देश

लाइफ दुखद होगी अगर ये अजीब ना हो- स्टीफन हॉकिंग

दुनिया में वैसे तो हर इंसान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है, लेकिन आज हम जिस इंसान की बात करने जा रहे हैं वो वाकई पूरी दुनिया के सामने इस बात की मिसाल पेश करते हैं इस दुनिया की कोई भी बाधा आपके इरादे के आगे टिक नहीं सकती है। हम बात कर रहे हैं स्टीफन हॉकिंग की जिन्होंने अपनी ऐसी गंभीर बीमारी को भी अपने सपनों के आगे नहीं आने दिया जिसमें वो ना तो बोल सकते थे और ना ही चल फिर सकते थे। लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने दुनिया को वो अनमोल ब्रह्माण्ड का ज्ञान दिया जिसकी उसको जरूरत थी। तो चलिए आपको बताते हैं इस महान व्यक्ति के कुछ प्रेरक विचार-

1.भले ही आपका जीवन कितना भी कष्टदायक हो पर हर किसी के पास एक मौका होता है कुछ कर दिखाने का।

2.आप जो भी करें उसे अपना लक्ष्य बना लें जैसे ब्रह्माण्ड को समझना ही मैंने अपना लक्ष्य बना लिया है।

3.बिना किसी लक्ष्य के आपका जीवन खाली है। यह लक्ष्य ही है जो आपके जीवन को मतलब देता है।

4.मेरा मानना है कि ऐसी कोई चीज़ नहीं है जो असंभव हो क्योंकि चीज़े खुद को असंभव नहीं बना सकती।

5.चाहे ज़िन्दगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

6.मैंने देखा है वो लोग भी जो ये कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है और हम उसे बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते, वे भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं।

7.लाइफ दुखद होगी अगर ये अजीब ना हो।

8.जब किसी की उम्मीद एकदम ख़त्म हो जाती है, तब वो सचमुच हर उस चीज की महत्ता समझ पाता है जो उसके पास है।

9.मैं बस एक बच्चा हूँ जो कभी बड़ा नहीं हुआ। मैं अभी भी ये ‘कैसे’ और ‘क्यों’ वाले सवाल पूछता रहता हूँ। कभी-कभार मुझे जवाब मिल जाता है।

10.मैं मौ‘त से नहीं डरता, लेकिन मुझे म’रने की कोई जल्दी नहीं है। मेरे पास पहले करने के लिए इतना कुछ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button