ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
देश

CAA विरोधी प्रदर्शनों पर बोले नकवी- लोगों को गुमराह कर रहा एक ‘गिरोह’, लोग झांसे में न आएं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को कहा कि सीएए का विरोध करने वाले लोगों को एक ‘गिरोह’ गुमराह कर रहा है जो नए कानून के बारे में अफवाह फैलाने का काम कर रहा है।

नकवी ने कहा, ‘जो विरोध कर रहे हैं मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो खिद को उस गिरोह द्वारा गुमराह न होने दें जो अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे तत्व न केवल खुद को बल्कि प्रदर्शनकारियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।’

वहीं, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की तरफ मार्च कर रहे हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वह नागरिकता कानून के मुद्दे पर हर किसी की शंकाओं का समाधान करने के लिए तैयार हैं।

डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने कहा, ‘शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने हमें बताया कि वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए मार्च निकालना चाहते हैं। लेकिन हमने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि उनके पास केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का अपॉइंटमेंट नहीं था। हम उनसे बात कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे समझ जाएंगे।

ANI

✔@ANI

Delhi: Protesters begin march from Shaheen Bagh towards Home Minister Amit Shah’s residence https://twitter.com/ANI/status/1228963883248844802 …

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
ANI

✔@ANI

RP Meena, DCP South East: They(Shaheen Bagh protesters) told us that they wanted to take out a march (to meet HM) but we told them they cannot as they do not have appointment call from Union Home Minister. We are talking to them and we hope that they will understand.

Twitter पर छबि देखें
95 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

मुलाकात के लिए नहीं ली अनुमति

इससे पहले शनिवार को शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कहा था कि वह रविवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। हालांकि, गृह मंत्री से मुलाकात करने के लिए प्रदर्शनकारियों की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button