ब्रेकिंग
Ranchi Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी परिमल नाथवानी की मुश्किलें; नामांकन पर आपत्ति के... Moga Drug News: मोगा में युवक द्वारा नशा करने का वीडियो वायरल; पुलिस बोली- 'वीडियो पुरानी है, साजिश ... Gurdaspur Crime News: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर फायरिंग; बंदूक की नोक पर कर्मचारी से छीनी बाइक, इलाके... Kharar Crime News: सिमरित टावर में नाबालिग से छेड़छाड़; POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार Punjab Play-Way School Rules: पंजाब में निजी प्ले-वे स्कूलों पर सरकार का शिकंजा; पंजीकरण और सुरक्षा ... Jalalabad Road Accident: जलालाबाद में पिकअप पलटने से बड़ा हादसा; धान की बिजाई करने जा रहे 9 मजदूर घाय... Patiala Section 144: पटियाला में धारा 144 लागू; विरोध प्रदर्शन, रैली और नहरों में नहाने पर लगी रोक ED Raids: 100 करोड़ के GST धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन; पंजाब, दिल्ली और यूपी में कई ठिकानों ... Lohian Khas News: वेल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा; डीजल टंकी फटने से मैकेनिक की दर्दनाक मौत, गाड़ी जलकर र... Gold and Silver Price: जालंधर सराफा बाजार में सोना-चांदी हुआ महंगा; चेक करें आज के ताजा भाव
देश

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि- जिद्दीपन से कुछ नहीं मिलता है, जानबुझकर गलती ना करें। रिश्तों में गलतियां ना करें। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है कैरियर में, इससे आपको नई संभावनाएं और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुरानी बातों में उलझ कर कुछ नहीं मिलने वाला है अपने सोचने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत आपको है।

वृष राशि- किसी पुराने इंसान से आपकी मुलाकात हो सकती है, इनसे आपको मदद मिलेगी। गाड़ी चलाते वक्त थोड़ा रखने की जरूरत है मौसमी एलर्जी भी आपको ज’कड़ सकती है। काफी समय से रिश्तों में जो तनाव चल रहा था उससे आप बाहर आने की कोशिश करेंगे। अच्छा फैसलें ले सकेंगे आप क्योंकि आपको दोस्तों का साथ आपको मिलेगा। ऑफिस में कुछ बदलाव आप ला सकते हैं।

मिथुन राशि- घर पर पड़े बेकार सामान को हटा दें। पुरानी बातों से बंधे रहने से आपको कुछ हासिल नहीं होने वाला है। आज का पूरा दिन किसी ना किसी तरह के बदलाव लाने वाला रहेगा। ऑफिस में आपको अपने सीनियरस का सहयोग मिलेगा, आप अपने काम से संबंधित चीजों को व्यवस्थित करेंगे। अपने रिश्तों को थोड़ा संभाल कर चलाने की जरूरत है।

कर्क राशि- दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन बाद में दिन आपका काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। घर में जो बी’मार व्यक्ति है उसका आप ध्यान रखेंगे। आपकी सोच बहुत ही स्पष्ट रहेगी। सामाजिक कामों में आज आप शामिल होंगे। इगो कम होगा इससे आप दोस्त आपके करीब आएंगे।

सिंह राशि- बीते काफी समय से आप अटके हुए कामों को करने के बारे में सोच रहे हैं समय इन कामों को करने के अनुकूल है। आज आपको थोड़ी सी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है सामाजिक और वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है तो तला-भुना खाना खाने से बचें। कुछ कर गुजरने का समय है। आत्मविश्वास कम रहेगा, अपनी किसी भी शंका को सुलाझए बिना आगे ना बढ़ें।

कन्या राशि- ऐसे बहुत से लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आपकी लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी। आज आपका गंभीरता से सोचने का दिन है, रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। खांसी-जुकाम हो सकता है। थोड़े समय बाद आपके खर्चें बढ़ने वाले हैं तो आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण बना कर चलने की जरूरत है।

तुला राशि- किस्मत का साथ मिलेगा, आपको कुछ नया करना चाहिए। किसी को पैसे उधार ना दें, आपके पैसे फंसने की संभावना बन रही है। पिछले सप्ताह के तनाव से बाहर आ रहे हैं। समय का लाभ लेने की कोशिश करें। जो भी महत्वपूर्ण काम आप अपने जीवन में करना चाहते हैं उसकी नींव रखने के लिए बहुत ही अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि- अपना काम करते रहे आपको सफलता जरूर मिलेगी। भावनात्मक होने की बजाए प्रैक्टिकल होकर चीजों को करने की जरूरत आपको है। व्यापारियों के दिन बहुत अच्छा दिन है।

धनु राशि- ध्यान का केंद्र आप रहेंगे और इसका लाभ भी आपको मिलेगा। आपका खान-पान बहुत ही अच्छा रहेगा, हालात अच्छे होंगे। एक्सरसाइज वगैरह भी आज आप करेंगे। नौकरी के कामों को करने के लिए दिन अच्छा है, ईमानदारी के साथ अगर आप अपने कामों को करेंगे तो आपको बहुत ही अच्छे नतीजें मिलेंगे।

मकर राशि- खुद से और दूसरों से किए वादों का सम्मान करें, उन्हेंं पूरा करें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जो समझौते आपने किए हैं उनकी राह पर चलते रहें। किसी बीमार इंसान की देखभाल आज आपको करनी पड़ सकती है। एलर्जी से बच कर रहें। ऑफिस में फंसा हुआ महसूस करेंगे।

कुंभ राशि- किसी दूसरे की गलती की जिम्मेदारी ना लें। परिवार के साथ समय बिताएं, आपको अच्छा लगेगा। जो लोग आपको उपयोगी जानकारी देते हैं उनसे आपको दूर नहीं जाना है। उठक-पटक वाला दिन है।

मीन राशि- छोटी-मोटी बातों पर ध्यान देने की बजाए जो जरूरी बातें है उन पर अपना ध्यान लगाएं। खानपान के रूटीन में थोड़ा सुधार लाने की जरूरत है। हल्के मूड में रहेंगे। काम में हालात बहुत अच्छे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button