ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
देश

महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य की 20 पेटी देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर में महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की देशी शराब को खपाने की कोशिश का भंडाफोड़ किया है। रविववार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने चंदनीडीह से नंदनवन जाने वाले मार्ग पर जांच के दौरान एक वाहन से 20 पेटी देशी शराब जब्त किया। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। जब्त शराब की कीमत छह लाख रुपये बताया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी ने विभागीय टीम को शराब की तस्करी रोकने निर्देश दे रखे है। इसी क्रम में रविवार को कलेक्टर डा.एस भारती दासन तथा आबकारी उपायुक्त अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में रविवार को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदनीडीह से नंदन वन जाने के मार्ग पर शंका के आधार पर वाहन क्रमांक क्रमांक सीजी 04 एमसी 2939 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान गुढ़ियारी निवासी शराब तस्कर इंद्रपाल सिंह(18)मौके से फरार हो गया जबकि सुपेला, भिलाई निवासी ईश्वर साहू (23) पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 पेटी कुल 172.8 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य की निर्मित संतरा देशी शराब सेवन स्टार डिस्टिलरी बरामद किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंग, जीआर आड़े, पंकज कुजूर, अरविंद साहू, मुख्य आरक्षक पुरूषोत्तम साकार, आरक्षक सुमीत शर्मा, सुदर्शन चौधरी शामिल थे।

बताते चलें कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में शराब की तस्करी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे पहले ओडिशा से तस्करी कर लाई गई शराब भी बरामद की गई थी। इसे देखते हुए सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button