ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
देश

कांग्रेस का इंटरनेट मीडिया पर सवाल-मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिए

रायपुर।  केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया पर सवाल किया है कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिए? कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इंटरनेट मीडिया पर इस सवाल का पोस्टर साझा करते हुए गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री और विधायक भी ऐसी चुनौती के साथ सामने आ गए।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी प्रोफाइल पर खुद की जगह यह सवाल लगा दिया है। मरकाम ने लिखा-मुझे भी गिरफ्तार करो। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने इसे अपनी प्रोफाइल में लगा लिया। नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया ने लिखा, सवाल का जवाब नहीं है, तो गिरफ्तार कर लीजिए साहब! लेकिन अब ये तो हर देशवासी पूछेगा कि हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राहुल गांधी की पोस्ट को साझा किया। संसदीय सचिव शकुंतला साहू और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस पोस्टर को अपनी प्रोफाइल का हिस्सा बनाया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने राहुल गांधी की पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए यही बात दोहराई। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भी यह पोस्ट साझा किया।

एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, इंटरनेट मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने भी इसे प्रोफाइल फोटो बनाया। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि यह केंद्र सरकार की अनीति है। एक सवाल पूछता हुआ पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस ने गरीब पोस्टर लगाने वालों, रिक्शा वालों को पकड़ा है। अब सभी यह सवाल पूछने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने स्वामीभक्ति दिखाने में इस मामले को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बना दिया है।

Related Articles

Back to top button