इंदौर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू, रोजाना पांच बार सुनाई देगी राम नाम की धुन खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई शुरूआत, कई मंदिरों में लगाएंगे लाउडस्पीकर

खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई शुरूआत, कई मंदिरों में लगाएंगे लाउडस्पीकर
मुंबई की तर्ज पर अब इंदौर में भी लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ है। शनिवार को इंदौर के चंद्रभागा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में लाउड स्पीकर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। बड़ी संख्या में हिंदूवादी और हनुमान भक्त इसमें शामिल हुए।
आयोजकों का कहना है कि अब रोजाना 5 बार रामधुन, हनुमान चालीसा का पाठ और दो बार आरती लाउड स्पीकर पर की जाएगी। एडवोकेट अमित पांडेय ने कहा कि काफी वक्त से यह मुहिम चलाई जा रही है। इस मामले में पुलिस को भी ज्ञापन दिए गए। मगर कुछ नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर लाउड स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई।हिन्दवी स्वराज के एडवोकेट अमित पांडेय ने कहा कि शहर के सभी मंदिरों में जहां लाउड स्पीकर नहीं लगे है वहां लाउड स्पीकर लगवाए जाएंगे और वहां सुबह शाम भगवान की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ, रामधुन का पाठ किया जाएगा।
शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में है खेड़ापति हनुमान मंदिर
गौरव जोशी ने बताया कि खेड़ापति हनुमान मंदिर काफी पुराना है। यहां रोजाना सुबह 9 बजे और शाम को 8 बजे भगवान की आरती होती है। मंदिर में 5 टाइम लाउड स्पीकर से हनुमान चालीसा, रामधुन का पाठ और आरती की जाएगी।






