ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
देश

जम्मू- कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से पहले धमाका

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होकर जम्मू से देश भर के सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। सांबा जिले की पल्ली पंचायत का दौरा कर , वहां 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन करेंगे।

क्या रहेगा कार्यक्रम?
इस सब के अलावा पीएम द्वारा 38,082 करोड़ रुपये के औघोगिक विकास प्रस्तावों की आधारशिला रखी जाएगी. इस दौरान पीएम 2 हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे और साथ में जम्मू-श्रीनगर टनल का भी लोकार्पण करेंगे. खबर ये भी है कि मोदी दुबई से आये हुए इंवेस्टर्स के साथ खास मुलाकात करने जा रहे हैं. वे  MR ग्रुप, DP World के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आगे की विकास योजनाओं पर चर्चा करने वाले हैं.

क्या संदेश दिया जाएगा?
लेकिन अब जब प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर आने जा रहे हैं, ऐसे में आतंकवादियों के साथ-साथ उनके हुक्मरानों को बड़ा संदेश दिया जा रहा है. साफ कह दिया गया कि आतंकी घटनाओं के डर से जम्मू-कश्मीर का विकास नहीं रोका जाएगा. उनकी धमकियों को तवज्जो नहीं देते हुए सीधे जम्मू-कश्मीर की जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा.वैसे यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि नरेंद्र मोदी मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं सिर्फ़ एक बार छोड़कर वे लगातार पंचायती राज के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं.  लेकिन इस बार ये ज्यादा खास इसलिए हो गया है क्योंकि इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया जा रहा है और खुद पीएम 370 हटने के तीन साल बाद यहां पर दस्तक देने जा रहे हैं.पीएम मोदी ने भी अपने इस कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि 24 अप्रैल को हम राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाने जा रहे हैं. मैं जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहा हूं और वहां पर देश की सभी ग्राम सभा को संबोधित करने जा रहा हूं. 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का मैं लोकार्पण और शिलान्यास भी करने जा रहा हूं.

दौरे से पहले आतंकी हमले
अब इन विकास परियोजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे के कई बड़े सियासी मायने भी माने जा रहे हैं. जब से शुक्रवार को सुंजवां इलाके में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है, पीएम की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की चिंता काफी बढ़ गई थी. अब कहने को उस हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया, इलाके में अच्छे से सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन क्योंकि वो इलाका पीएम के कार्यक्रम स्थल से सिर्फ 17 किलोमीटर दूर का रहा, ऐसे में चिंता ज्यादा बड़ी मानी गई.

दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button