ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ISIS से मिली धमकी, कहा- खत्म कर देंगे पूरा परिवार

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (BJP MP Gautam Gambhir) को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया, कश्मीर (Islamic State of Iraq and the Levant) से धमकी मिलने मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने भी बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच चल रही है। धमकी के चलते गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। आइएसआइएस, कश्मीर नाम की ईमेल आइडी से सांसद गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद भाजपा सांसद के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की तरफ से सेंट्रल दिल्ली पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। गौरव अरोड़ा ने बताया कि रात 9:32 बजे मेल मिला है। इसमें लिखा है कि हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी देने का कदम लिखित में उठाया गया।

jagran

यहां पर यह बता देना जरूरी है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद बेहद लोकप्रिय नेता हैं। वह अपने जनहित के कामों के जरिये भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इसके साथ वह राजनीतिक के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी राय देते रहते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों सांसद गौतम गंभीर ने इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को ट्वीटर पर नसीहत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आप अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए, इसके बाद आतंकवादी देश के मुखिया को बड़ा भाई बताइये। यह अलग बात है कि नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर दोनों ही टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। गौतम गंभीर क्रिकेट की कमेंट्री भी करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button