ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, किसानों को बोली थी ‘खालिस्तानी’

सिख समुदाय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्टों में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर बालीवुड अदाकारा कंगना रानावत के खि़लाफ़ मुम्बई के खार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दमदमी टकसाल कार्यालय द्वारा आज यहां जारी बयान में बताया कि सुप्रीम कौंसिल नयी मुम्बयी गुरुद्वारा के चेयरमैन भाई जसपाल सिंह सिद्धू के नेतृत्व में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा समिति के सदस्य अमरजीत सिंह संधू निवासी मुलुड मुम्बयी की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर क्रमांक 253 में कंगना के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सिख समुदाय के लोगों ने कंगना के निवास के समक्ष रोष प्रदर्शन भी किया।

भाई सिद्धू समेत सिख भाईचारे के नेताओं ने समाज में नफ़रत फैलाने के लिए रानावत को मुम्बयी से तड़ीपार करने की माँग की। उन्होंने कहा कि कंगना न केवल सिखों बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खि़लाफ़ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुकी है। कल ही अकाली दल के नेता और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रानावत के खि़लाफ़ शिकायत दर्ज करवा कर कंगना के विरुद्ध कारर्वाई करने की माँग की थी।

Related Articles

Back to top button