ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में तालाब में मिली अधजली युवक की लाश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक की लाश अधजली हालत में तालाब में मिली। पुलिस ने बताया कि लाश को देखकर लग रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई इसके बाद लाश को जलाया गया। परिजनों के मुताबिक युवक शुक्रवार से लापता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक का नाम रोहित है। युवक की मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी। वहीं युवक के गले में गमछा भी मिला, जिससे साफ पता चलता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई। इसके बाद उसे जलाया गया है। शव से मृतक की जीभ भी बाहर आ गई थी। पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित शुक्रवार को घर से निकला था। मगर फिर वापस ही नहीं लौटा। शाम के वक्त भी हमने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है जिस तरह से शव मिला है। उससे मामला हत्या का लग रहा है।

Related Articles

Back to top button