ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

सांसद नवनीत राणा और पति रवि दोनों को 6 मई तक जेल

मुंबई: अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके पति एवं विधायक रवि राणा को अदालत से झटका लगा है. कोर्ट ने दोनों ही नेताओं को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि पुलिस की तरफ पुलिस हिरासत की मांग की गयी थी जिसे बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नकार दिया. अदालत ने दोनों ही पक्षों को 27 अप्रैल तक कोर्ट के सामने जवाब पेश करने को कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी.

कोर्ट ने खारिज की पुलिस रिमांड की मांग
रविवार को दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. दोनों की पुलिस कस्टडी की मांग की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया. कोर्ट ने दोनों को 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. जमानत पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी.बता दें कि नवनीत राणा के ख़िलाफ़ एक और मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत FIR दर्ज  की गई है. नवनीत राणा पर सरकारी काम में दखल देने का आरोप लगाया गया है. इससे पहले शनिवार को दिनभर हंगामे के बाद पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं राणा दंपति पर FIR दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि देखिए 2 घटनाएं हुई हैं. एक तो हनुमान चलीसा के बहाने दंगा भड़काने की कोशिश की गई. इस पर जरूरी कारवाई की गई है. इसलिए राणा दंपति की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, कल रात की घटना पर भी एक्शन लिया गया है. इस मामले में समझदारी दिखाने की जरूरत है.गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर पथऱाव हुआ, ये किसने किया इसकी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस को अलग से आदेश देने की जरूरत नहीं है, वह अपना काम बखूबी कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह का माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि यहां राष्ट्रपति शासन लग जाए.Live TV

Related Articles

Back to top button