बेरोजगार इंजीनियर बना सटोरी: क्रिकेट लाइन गुरु एप्लीकेशन के माध्यम से लगवाता था ऑनलाइन सट्टा, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे सटोरी को पकड़ा है जो एमटेक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी न मिलने पर सट्टा खिलाता था। पुलिस ने उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है, दोनों क्रिकेट लाइन गुरु एप्लीकेशन के माध्यम से दांव लगाते थे। क्राइम ब्रांच ने उनके पास से लाखों का लेखा-जोखा, 2 मोबाइल और करीब 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।
बेटी के सामने पत्नी की हत्याः नशे में धुत पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, बगल में दो साल की मासूम बेटी बिलखती रही लेकिन हैवान पिता का नहीं पसीजा कलेजा, रात भर बेटी को लेकर शव के पास सोता रहा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी कपिल शर्मा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की कर पढ़ाई चुका है। वह अपने एक फ्रेंड के साथ मिलकर आईपीएल मैच पर लाइव दांव लगाता था। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर दोनों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से 20 हजार कैश, लाखों की सट्टा-पर्ची और 2 मोबाइल भी जब्त किए है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फोन में क्रिकेट लाइन गुरु एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खिलाते थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद और खुलासे की उम्मीद है।





