ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में

मुंबई। शेरशाह’ अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दोनों की डेटिंग की खबरें भी इसी फिल्म के बाद शुरू हो गई थीं। सिद्धार्थ और कियारा ने भले ही कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा न की हो, लेकिन कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा जा चुका है। पैपराजी के कैमरे से दोनों बच नहीं पाए हैं।
ब्रेकअप की खबरों पर सिद्धार्थ और कियारा का तो अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। इन अफवाहों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में वह बोट पर गॉगल लगाए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ काफी कूल लग रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- सनशाइन के बिना एक दिन भी…आप जानते हैं…रात। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ शूटिंग, लाइफ और वाटरबेबी लिखा है।
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की इस फोटो को बहुत से फैन पसंद कर रहे हैं। वहीं बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सनशाइन के बिना एक दिन भी…तो क्या कियारा आडवाणी आपकी सनशाइन थी? एक अन्य ने पूछा, क्या सच में आपका ब्रेकअप हो गया? वहीं कई लोगों ने इन कमेंट्स का जवाब देते हुए कहा कि ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था।

Related Articles

Back to top button