ब्रेकिंग
धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा... रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्...
व्यापार

सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

सेंसेक्स की टॉप-10 से 8 कंपनियों के पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,21,555.61 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,141.78 अंक या 1.95 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रीन एनर्जी ही लाभ में रहीं।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 68,548.8 करोड़ रुपये घटकर 6,67,062.55 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 60,536.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,51,801.60 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 30,127.49 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,05,723.51 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 18,094.01 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,21,594.47 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 15,261.09 करोड़ रुपये टूटकर 4,46,587.56 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,264.96 करोड़ रुपये घटकर 4,30,420.83 करोड़ रुपये रह गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,376.97 करोड़ रुपये घटकर 5,19,362.62 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,345.32 करोड़ की गिरावट के साथ 5,00,392.45 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,39,357.52 करोड़ रुपये के भारी उछाल के साथ 18,66,071.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडानी ग्रीन एनर्जी का मूल्यांकन 3,698.89 करोड़ रुपये चढ़कर 4,51,749.88 करोड़ रुपये रहा।

Related Articles

Back to top button