ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
टेक्नोलॉजी

Instagram पर पसंद आ गई Reel ? चुटकियों में कर सकते हैं इसे Download, जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

Download Instagram Reels: अगर आपको instagram पर कोई रील बेहद पसंद आ जाती है और आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप एक आसान ट्रिक का यूज कर ऐसा कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे.

Download Instagram Reels: Instagram एक बेहद फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. खासतौर पर इसका रील्स सेक्शन जनता के द्वारा बेहद पसंद किया जाता है. यहां मिलने वाले फोटोज तो यूजर्स आसानी से सेव कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको इंस्टाग्राम पर मिलने वाली कोई रील पसंद आ जाती है तो आप इसे सेव नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आसान सी ट्रिक के जरिए Instagram पर पसंदीदा Reel को सेव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

क्या हैं रील्स

इंस्टाग्राम का रील्स सेक्शन काफी फेमस है. यहां आप 60 सेकंड के अंदर वीडियो, फोटोज और गानों का उपयोग कर रील्स बना सकते हैं. short वीडियो यूजर्स द्वारा बेहद सराहे जाते हैं इसलिए इंस्टाग्राम इन्हें प्रमोट करने पर खास ध्यान देता है. रील्स बाकी साधारण फोटोज के मुकाबले यूजर्स को काफी इंटरेस्टिंग भी लगती हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग अपनी story पर इन्हें रीपोस्ट भी करते हैं.

ऐसे करें डाउनलोड (How to download reels on instagram)

इंस्टाग्राम पर आपको सीधे रील्स को डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है. इसलिए आप इस ट्रिक से रील्स डाउनलोड कर सकते हैं.  1. इसके लिए आपको प्लेस्टोर से रील्स डाउनलोडर ऐप की मदद लेना होगी.2. इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद, ऐप ओपन कर लें.3. अब आपको अपने Instagram अकाउंट पर वापस जाकर पंसदीदा रील ओपन कर उसका लिंक कॉपी करना है.4. अब आपको वापस रील्स डाउनलोडर ऐप ओपन कर यहां लिंक को पेस्ट करना है.5. अब यहां लिंक पेस्ट करते ही आपको वह वीडियो यहां शो होने लगेगी. इसके बाद आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिख जाएगा. इसे सिलेक्ट कर वीडियो डाउनलोड कर लें.

Related Articles

Back to top button