ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया पुलिस कैंप पर हमला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने धर्माराम कैंप पर हमला कर दिया। पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नक्सलियों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्माराम कैंप पर हमला किया था। सुबह से इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। पामेड़ थाना क्षेत्र अति संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में धर्माराम में पुलिस कैंप खोला गया है। रविवार की रात 8 बजे के आसपास नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से लगभग 20 मिनट तक फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के दौरान नक्सलियों ने कैंप पर BGL भी दागे हैं।

Related Articles

Back to top button