ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
राजस्थान

जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कार के अंदर एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, डॉक्टर शराब के नशे में कार में सो गया था। इस दौरान कार का पेट्रोल खत्म हो जाने से एसी बंद हो गया और बंद कार के अंदर गर्मी बढ़ने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

यह मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बर्फखाना इलाके के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक युवक के बेसुध पड़े होने की सूचना राहगीरों ने दी थी। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर मौजूद युवक को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

🔨 पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर खोला लॉक

इसके बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गेट का लॉक खोला। जांच करने पर युवक की पहचान 37 वर्षीय डॉ. संदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई। वह झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी का रहने वाला था और जयपुर स्थित SMS मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर का रेजिडेंट डॉक्टर था।

🔍 पुलिस जांच और शुरुआती खुलासे

आदर्श नगर थाना SHO मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि डॉक्टर संदीप ने शराब पी रखी थी। पुलिस को कार के अंदर शराब का एक क्वार्टर भी मिला है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार करीब पांच घंटे से उसी जगह खड़ी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए SMS अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button