ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
खेल

रूसी खिलाड़ी ने जीता सीजन का तीसरा खिताब

सर्बिया ओपेन के फाइनल में एंड्री रुबलेव ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर सीजन का तीसरा खिताब जीता है। रूस के रुबलेव पहली बार सर्बिया ओपेन में खेल रहे थे और उन्होंने जीत के साथ इस प्रतियोगिता का आगाज किया है। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। रुबलेव ने जोकोविच के खिलाफ जबरदस्त ताकत का नमूना दिखाया और उनके घरेलू मैदान पर 6-2, 6-7, 6-0 के अंतर से मात दी। जोकोविच अपने घरेलू मैदान पर जीत के प्रबल दावेदार थे। पहला सेट 6-2 के अंतर से आसानी से जीतने के बाद रुबलेव दूसरे सेट में पिछड़ गए थे, लेकिन इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच प्वाइंट बचाकर मुकाबले को टाई ब्रेक तक पहुंचाया। हालांकि, जोकोविच इस सेट को जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद तीसरे सेट में रुबलेव ने बेहतरीन खेल दिखाया और सर्बिया के दिग्गज को कोई प्वाइंट नहीं लेने दिया। तीसरा सेट 6-0 से जीतने के साथ ही उन्होंने मैच और खिताब अपने नाम किया। यह मुकबला दो घंटे 29 मिनट तक चला।

Related Articles

Back to top button