ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
पंजाब

2 साथियों के साथ  मिलकर 13 साल की भतीजी से चाचा ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पंजाब के जालंधर में 13 वर्षीय नाबालिग से उसके सगे चाचा ने दो साथियों के साथ नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन जब वह बीमार हुई तो चाचा ने इलाज के बहाने हाथ में इंजेक्शन से दवाई लगाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो चाचा और उसके दो अन्य साथी उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे थे। जैसे ही उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उन्होंने मुंह में कपड़ा लगा दिया और गलत काम किया। लड़की ने बताया कि पिता नशे का आदी है और मां विदेश में रहती है। दादी उसे पढ़ा रही है।

इस वारदात में ताया की लड़की भी शामिल है, जो लालच देकर घर बुलाती थी और उससे गंदे काम करने को कहती थी। नाबालिग ने बताया कि चाचा और उसके दोस्तों ने दो बार नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म काम किया। नशे का बच्ची पर असर यह हुआ कि उसे बांधकर रखना पड़ रहा है। जब नाबालिग ने दादी को सारी कहानी बताई तो उसने कुछ समाजसेवी संस्थाओं को मामले की जानकारी दी। इस मामले में पहले पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्जकर चाचा को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन समाज सेवी संस्थाओं और पीड़ित नाबालिग ने न्याय के लिए कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया तो मामले में 376 और पॉस्को एक्ट की धारा जोड़ी गई। चाचा के दोनों साथियों को भी नामजद किया गया है। चाचा पुलिस गिरफ्त में है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं

Related Articles

Back to top button