ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद देंगे आरजेडी से इस्तीफा 

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वे पार्टी कार्यकर्ता के साथ बंद कमरे में मारपीट और गाली गलौज के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मैंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया, जल्द ही अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा।’

तेज प्रताप यादव पर पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पटना महानगर के अध्यक्ष रामराज यादव ने उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप ने बीते 22 अप्रैल को राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान कमरे में बंद करके उनकी पिटाई की। साथ ही उन्होंने गालियां देने का भी आरोप लगाया था।  उन्होंने धमकी भी दी थी कि पार्टी छोड़ दो नहीं तो दस दिन के अंदर तुम्हें गोली मरवा देंगे। तेज प्रताप की इस कार्रवाई से नाराज होकर रामराज यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर कई अन्य युवा कार्यकर्ताओं के साथ अपना इस्तीफा दिया। इस पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि बहकावे में आकर रामराज आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button