ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
विदेश

परिवार के 16 लोगों के साथ जा रहे पीएम शहबाज शरीफ सऊदी अरब

पाकिस्तान के पीएम शहबाद शरीफ सत्ता संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब जा रहे हैं।  इस दौरे पर वह 40 सदस्यों के भारी-भरकम डेलीगेशन को लेकर जा रहे हैं और इनमें 16 लोग तो उनके अपने परिवार के ही सदस्य होंगे। इस पर विवाद भी खड़ा हो गया है और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शहबाज शरीफ सरकार पर जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। शहबाज शरीफ की भतीजी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम नवाज ने जवाब देते हुए कहा है कि पीएम अपने खर्चे पर सऊदी अरब जा रहे हैं और सभी लोगों का खर्चा वह खुद ही उठाएंगे।

शहबाज शरीफ तीन दिनों की सऊदी अरब यात्रा के तहत 28 से 30 अप्रैल तक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। सत्ता में आने के बाद अपने पहले भाषण में शहबाद शरीफ ने सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रिश्तों का जिक्र किया था। इसके अलावा सऊदी अरब के नेताओं से उन्होंने फोन पर बात भी की थी।कई बार आर्थिक संकट में सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान की मदद की गई है।

Related Articles

Back to top button