ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
टेक्नोलॉजी

डिजीलॉकर में बनाएं खाता और उठाएं फायदा, कागजी दस्तावेजों को ढोने से मिलेगी आजादी

DigiLocker Benefits and Use: DigiLocker ऐप आप एंड्रॉइड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए डॉक्यूमेंट को खोने का डर कम होता है.

DigiLocker Benefits: डिजिटल लॉकर (Digital Locker ) या डिजीलॉकर DigiLocker वर्चुअल लॉकर है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने डॉक्‍यूमेंट्स को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं. इसके जरिए सारे सरकारी और जरूरी दस्तावेजों को एक जगह डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने फोन के जरिए ही एक्सेस कर सकते हैं.

कैसे करें डिजीलॉकर का इस्तेमालडिजीलॉकर में आपको एक अकाउंट खोलना होगा जिसके लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है. इस डिजीलॉकर में डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि तो स्टोर कर ही सकते हैं, इनके अलावा कई सरकारी प्रमाण-पत्र भी स्टोर कर सकते हैं. DigiLocker ऐप आप एंड्रॉइड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिजीलॉकर में खाता कैसे बनाएं

सरकार की बेवसाइट digilocker.gov.in या digitallocker.gov.in पर जाएं. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, उसके ऊपर दाईं ओर या राइट साइड में SIGN UP/साइन अप का बटन दिखाई देगा वहां पर क्लिक करना होगा.इस पेज पर अपना नाम, बर्थडे, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ ईमेल आईडी के साथ अपना बनाया हुआ पासवर्ड डालें. इसके बाद आधार नंबर एंटर डालते ही आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे.ये हैं OTP और फिंगरप्रिंट, आप इनमें से किसी एक का यूज अपनी सुविधा के अनुसार करें.अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा.ये दोनों क्रिएट करने के बाद DigiLocker को लॉग-इन करके यूज कर सकते हैं.ये भी पढ़ें– FD Rates: बैंक में एफडी करने की है प्लानिंग तो चेक कर लें नई ब्याज दरें, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा लाभ!

डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऐसा है प्रोसेस

DigiLocker को लॉग-इन करें, वहां पर आपको पर्सनल अकाउंट में दो सेक्शन मिलेंगे. पहले सेक्शन में अलग-अलग सरकारी एजेंसियों द्वारा इश्यूड सर्टिफिकेट, उनके यूआरएल(लिंक), जारी करने की तारीख और शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा जबकि दूसरे सेक्शन में आपने जो सर्टिफिकेट अपलोड किए हैं उनका ब्रीफ में डिटेल्स और शेयर के साथ ई-साइन का ऑप्शन मिलेगा. इनमें से डॉक्यूमेंट अपलोड करने का सही ऑप्शन चुनें. अगर सर्टिफिकेट अपलोड करना है तो माई सर्टिफिकेट पर क्लिक करें जिसके बाद अपलोड डॉक्युमेंट पर क्लिक कर अपने सर्टिफिकेट को चुन सकते हैं. यहां पर मांगी गई सारी इंफॉर्मेशन भरें और इस तरह अपने सारे डक्यूमेंट डिजिटल लॉकर में अपलोड कर लें जिससे भविष्य में पेपर डॉक्यूमेंट इकट्ठे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Related Articles

Back to top button