ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
छत्तीसगढ़

लक्जरी कार से हो रही गांजे की तस्करी

बिलासपुर। जिले में ट्रक, बस, ट्रेन और लक्जरी कारों से गांजा की तस्करी हो रही है। कई मामलों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण तस्कर पकड़े गए हैं। तस्कर आसानी से दूसरे राज्यों से गांजा लाकर शहर में खपा रहे हैं। इसके कारण कई क्षेत्र में नशेड़ियों को गांजा आसानी से मिल रहा है। गौरतलब है कि शहर के सकरी, कोतवाली, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर, तोरवा में नशेड़ियों को आसानी से गांजा मिल रहा है। जिले में बीते दिनों हुई कार्रवाई के बाद भी गांजा के कारोबारी सक्रिय हैं। नशे के छोटे कारोबारियों तक बड़े तस्कर आसानी से सप्लाई कर रहे हैं। आबादी के बीच किराना दुकान और पान ठेले की आड़ में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। गांजा के तस्कर ट्रक, बस, ट्रेन और लक्जरी कारों का उपयोग कर रहे हैं। कई मामलों में बाइक सवार भी गांजा की तस्करी पकड़े जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button