ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

रील बनाने के कारण पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, नदी में दोस्तों की मदद से फेंका शव

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। आरोपी ने अपने दोस्तों की मदद से महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है उसके दो दोस्तों की अभी तलाश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार को इंदौर रोड़ स्थित पुराने त्रिवेणी ब्रिज के नीचे नदी में बोरे में लाश मिली थी। जांच के बाद महिला की पहचान उसके पति गोकूल ने पंवासा निवासी रचना टिपानिया के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ और उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में इस हत्या का खुलासा हो गया, पता चला कि रचना को रील बनाने का शोक था इसलिए गोकुल को उसके चरित्र पर शंका थी। पति ने रात में सोती हुई रचना के हाथ पैर बांधे फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को दोस्तों की मदद से ई-रिक्शा से नदी में फैंक आया। जानकारी के बाद पुलिस ने गोकुल को गिरफ्तार कर लिया और उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी। गोकुल अपने ससुर तेजाराम के साथ पंवासा थाने में शनिवार को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाने गया।

पुलिस ने नदी में मिली लाश का हुलिया बताया तो उसने पत्नी रचना के होने की संभावना जताई। इस पर पुलिस ने शव दिखाया तो उसने शिनाख्त कर दी। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। प्रमाण मिलने पर पुलिस ने उससे सख्ती पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हज़ार रूपए ईनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button