ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में पति से झगड़े के बाद चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया की, महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार की रात को पति कंबल बेचकर आया था और उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी।

इसी से परेशान पत्नी बच्चो को लेकर सास के पास दूसरे घर गई थी। लेकिन सास ने बहू का कोई सहयोग नहीं किया। जिसके बाद महिला कुछ लोगों से खाना मांगकर आंगनवाड़ी केन्द्र में रात भर रही। अलसुबह जब उसने घर जाने का सोचा तो उसे इस बात का डर था कि पति फिर मारपीट करेगा। घर जाकर पति की मार खाने से बेहतर उसने मौत को गले लगाना पसंद किया और अपने ही खेत पर बने कुंए में जाकर 4 बच्चो सहित छलांग लगा दी। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा तो रेस्क्यू के दौरान मां को तो बचा लिया गया लेकिन बाकी बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र महज 3 से 11 वर्ष के बीच है। जिस में दो बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं।

वहीं इस मामले पर महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन के साथ उसका पति आए दिन मारपीट करता था। जिसको लेकर कई बार थाने में शिकायत की गई थी। यहां तक की चार दिन पूर्व भी डायल 100 को बुलाया गया था। शनिवार रात भी मारपीट करने के चलते वह घर से निकल गई और सुबह हमारे पास बहन का फोन भी आया था की, हम मर रहे हैं। जिसके बाद हमे इस घटना के बारे में पता चला, फिलहाल पुलिस मामले में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी रह रही है। पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button