ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ, समय पर वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है यदि तय समय पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए तो आंदोलन फिर शुरू हो सकता है। टिकैत ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द कर उन्हें वापिस लिया है लेकिन किसान संगठनों की अन्य मांगें अभी नहीं मानी गई हैं।

एमएसपी पर कानून नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने के लिए कमेटी गठित करने की कवायद चल रही है लेकिन सरकार की चाल बहुत धीमी है। यदि ऐसा ही रहा तो किसान आंदोलन किसी भी समय फिर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसते कहा है कि ओवैसी भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर टिकैत ने दावा किया कि यूपी का किसान उसे ही वोट देगा जो उसे फायदा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं किया है। आचार संहिता लगने के बाद समर्थन को लेकर फैसला किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button