ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
छत्तीसगढ़

मार्च में 57 नक्सलियों का सरेंडर, 37 गिरफ्तार, 4 मुठभेड़ में मारे गए

छत्तीसगढ़ में फोर्स के दबाव में हिंसा का रास्ता छोड़कर कई माओवादी मुख्य धारा में लौटे तो वहीं कई मुठभेड़ में मारे गए। मार्च महीने में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में 57 नक्सलियों ने सरेंडर किया। वहीं सर्चिंग के दौरान 37 माओवादियों के जवानों ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुठभेड़ में 4 नक्सली भी मारे गए। डीआईजी (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि मार्च में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बताती है। इसी दौरान 37 माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई है। मार्च माह में अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सलियों की मौत भी हुई है। नक्सल विरोधी अभियान में फोर्स के जवानों ने दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 5 नग हथियार भी बरामद किया है। जबकि 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय कर जवानों को बड़े नुकसान से बचाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने नक्सल विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। फोर्स के दबाव में माओवादी बैकफुट पर है। वहीं लगातार समर्पण से माओवादी संगठन कमजोर होता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button