ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
व्यापार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी

Reliance Industries: पिछले सात ट्रेडिंग सेशन से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखी जा रही है और इस दौरान कंपनी के शेयर में 11 फीसदी का उछाल आ चुका है.

Reliance Industries Market Cap: निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यू बुधवार को 19 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. ये मुकाम हासिल करने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इँडस्ट्रीज पहली भारतीय कंपनी है.

19 लाख करोड़ पहुंचा मार्केट कैपशेयर बाजार में गिरावट के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 20 रुपये की गिरावट के साथ खुला. लेकिन बाद में शेयर में खरीदारी लौटी और शेयर 2826 रुपये तक जा पहुंचा. इसी दौरान 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाईजेशन के ऐतिहासिक लेवल को पार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी बन गई. पिछले सात ट्रेडिंग सेशन से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखी जा रही है और इस दौरान कंपनी के शेयर में 11 फीसदी का उछाल आ चुका है. मार्च महीने से लेकर अब तक शेयर में 25 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

ब्रोकरेज हाउस हैं रिलायंस पर बुलिशशेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक सिंगापुर जीआरएम( ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन)  में रिकॉर्ड उछाल के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी है.ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म Jefferies ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज  ( Reliance Industries) का शेयर 3400 रुपये तक जा सकता है. Jefferies के मुताबिक 2021 में रिलायंस के शेयर ने निफ्टी के मुकाबले अंडरपरफॉर्म किया है लेकिन इस वर्ष कहानी पलट सकती है. रिटेल और टेलीकॉम कारोबार के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रोथ में 36 फीसदी की तेजी आएगी.

इससे पहले Goldman Sachs analysts ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर नई ऊंचाईयों को छू सकता है. Goldman Sachs analysts ने अपने नोट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अपने मौजूदा स्तर से 83 फीसदी तक की ऊंचाई को छू सकता है. Base Case में कंपनी के शेयर में 35 फीसदी तक उछाल देखने को मिल सकती है और ये 3,185 रुपये के लेवल तक जा सकता है.

Related Articles

Back to top button