ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी, 70 प्रखंडों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Jharkhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की निर्वाचन अधिसूचना जारी हो गई. सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री भी प्रारंभ हो गई. नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक है.

Jharkhand Panchayat Election 2022: झारखंड में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गयी . चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि अधिसूचना संबंधित जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी की जाती है. इसके साथ ही 19 जिलों के 70 प्रखंडों में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.सात मई को है आखिरी तारीखप्रसाद ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक है. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख दो मई है जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख सात मई है. तीसरे चरण में 24 मई को 1,047 पंचायतों में मतदान होगा और 31 मई को मतगणना होगी.

पहले दौर का नामांकन हुआ संपन्नतीसरे चरण में 128 जिला परिषद सदस्य, 1,290 पंचायत समिति सदस्य, 1,047 मुखिया और 12,911 पंचायत सदस्य के लिये मतदान कराया जायेगा. पंचायत चुनाव के पहले दौर के लिए नामांकन 23 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें कुल 39,513 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन जारी है, जो 27 अप्रैल को समाप्त होगा. दूसरे चरण के मतदान के लिए 23 अप्रैल तक अब तक 4,261 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं. आपको बता दें कि मुखिया के नामांकन प्रपत्र के लिए 250 रुपये देने होंगे. जबकि आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशियों के लिए 125 रुपये लगेंगे. इसी तरह वार्ड सदस्य के नामांकन प्रपत्र 100 रुपये और आरक्षित प्रत्याशियों को 50 रुपये में मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button